रायगढ़। जिला भाजपा कार्यालय रायगढ़ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा और वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन ने कार्यशाला को संबोधित किया और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी कार्यकर्ताओं से जन-जन तक तिरंगे की भावना पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यशाला में रायगढ़ शहर मंडल द्वारा आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत योजना तैयार की गई। इसमें तिरंगा यात्रा को शहर के मुख्य मार्गों से भव्य रूप में निकालने, मंडल के प्रत्येक बूथ में हर घर पर तिरंगा लगाने, नुक्कड़ सभाओं के आयोजन, समाज के विभिन्न वर्गों एवं भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के घरों में तिरंगा फहराने जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रेरणास्पद पंक्तियाँ: “हर घर तिरंगा राष्ट्रभक्ति की अलख जगा दो, हर दिल हर इंसान में।
घर-घर में फहरा दो तिरंगा, भारत माँ की शान में।
अम्बर भर के प्यार दिलों में, खुशियों का अंबार है,
स्वर्ग यहाँ माँ के चरणों में, हर दिन एक त्योहार है।”
ने कार्यशाला में देशभक्ति का माहौल और भी ऊर्जावान कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी:
पार्षद सुरेश गोयल, विलिस गुप्ता, अमित शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, महामंत्री संतोष साहू, कोषाध्यक्ष जुगनू राठौर, शोभा देवांगन, अरुण देवांगन, मीनाक्षी मेहर, सौरभ चौधरी, संगीता मुक्कु यादव, नेहा देवांगन, संगीता यादव, पवित्रा पटेल, गुलाब शर्मा, प्रवीण द्विवेदी, ऐश अग्रवाल, अंशु टुटेजा, लल्ला देवांगन, मनीष गांधी, नवल किशोर बेहरा, लक्ष्मी बिश्वास, ज्ञानू मोदी, विनाया कारमोरे, गंगोत्री साय, राजेश पांडेय, गौतम सिंह ठाकुर, बाबूलाल साव, नियाज़ खान, मो. नवाब खान, लक्ष्मण चौहान, नरेश पटेल मालाकार, अनिल जायसवाल, चिंटू साबरी, अंकित शर्मा, मेहरून निशा और कमल शर्मा शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मंडल संयोजक एवं सह-संयोजक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस कार्यशाला में उपस्थित रहे।










