Monday, March 2, 2026
HomeChhattisgarhबगीचा में पीएम आवास बनाने वाली महिला होंगी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित,...

बगीचा में पीएम आवास बनाने वाली महिला होंगी राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित, राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण पत्र पहुंचा…

जशपुर। जशपुर जिले में बगीचा नगर पंचायत ने पीएम आवास निर्माण योजना में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बगीचा में वार्ड क्रमांक 9 की एक महिला हितग्राही ने पीएम आवास योजना के तहत अपना खूबसूरत पक्का आवास तैयार किया है।
  
पीएम आवास योजना की हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की की लगन और कड़ी मेहनत देखकर इन्हें 15 अगस्त को राष्ट्रपति से सम्मानित होने की सूची में शामिल किया गया है। नगर पंचायत बगीचा के उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि गरीब परिवार की इस जरुरतमंद महिला ने छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है।
 
दरअसल, बगीचा नगर पंचायत में पीएम आवास योजना के कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी गई थी। सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह ने इंजीनियर के साथ स्वयं: देखरेख कर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराया गया था।

यंहा वार्ड क्रमांक 9 में प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की ने अपने आवास को नियत समय पर पूर्ण किया जिसके लिए श्रीमती सुमन तिर्की को भारत के महामहिम राष्ट्रपति के हाथों 15 अगस्त को सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसके लिए राष्ट्रपति भवन से उनको निमंत्रण पत्र मिला है नगर पंचायत बगीचा के जनप्रनिधि और अधिकारियों द्वारा आज उनको विधिवत निमंत्रण पत्र देकर नगर पंचायत बगीचा की तरफ से श्रीमती सुमन तिर्की को उनके निवास जाकर बधाई दिए।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, मंडल महामंत्री पवन सिंह, मंडल महामंत्री एवं पार्षद राजकिशोर जायसवाल मुख्य नगर पालिका अधिकारी क्षितिज कुमार सिंह  पार्षद आशा कुजूर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कर्मचारी सुबोध जायसवाल और अजय सिंह उनके निवास स्थान जाकर निमंत्रण पत्र दिए और बधाई दिए।

📝रमेश शर्मा (पत्थलगांव)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles