नई दिल्ली। मौजूदा संसद सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा हर राजनीतिक दल के गलियारों में गर्म थी। अधिकांश नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाबों पर प्रतिक्रिया देते नजर आए। इसी बीच एक रोचक दृश्य उस समय देखने को मिला जब पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं जशपुर राजघराने के राजा रणविजय सिंह जूदेव संसद परिसर में नजर आए।
इस दौरान संसद के गलियारे में उनकी मुलाकात कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी से हो गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन किया और संक्षिप्त बातचीत भी हुई।
राजा रणविजय सिंह जूदेव का स्वभाव सदा से ही मिलनसार और सहज रहा है। संसद में श्रीमती सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात में भी वही आत्मीयता झलकती दिखी। वह बिना किसी राजनीतिक विरोध के सभी नेताओं से आत्मीयता और सम्मान के साथ मिलते हैं।
छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देशभर में राजा रणविजय सिंह जूदेव का व्यक्तित्व एक संपर्क सेतु की तरह है, जो उन्हें सभी दलों और वर्गों के बीच लोकप्रिय बनाता है। उनका यही सरल, विनम्र और उदार व्यवहार उन्हें आमजन और राजनेताओं के बीच समान रूप से सम्मानित बनाता है।
📝 रमेश शर्मा (पत्थलगांव)












