Saturday, March 7, 2026
HomeNewsरायगढ़ के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में करीब 10 लाख की चोरी:...

रायगढ़ के प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में करीब 10 लाख की चोरी: चोर ने 10 मिनट में उड़ाया चांदी की छतरी, सोने का हार, मुकुट और दानपेटी, CCTV में कैद हुई वारदात…

रायगढ़ शहर के हृदयस्थल में स्थित प्रसिद्ध श्री श्याम मंदिर में बीती रात चोरी की एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के मेन गेट का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और भगवान श्याम का कीमती मुकुट, चांदी की छतरी, सोने का हार और दो दानपेटियों से नकदी चुरा ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

मात्र 10 मिनट में पूरी वारदात को दिया अंजाम

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक चोर रात 1:25 बजे मंदिर में दाखिल हुआ और 1:35 बजे बाहर निकल गया। यानी उसने सिर्फ 10 मिनट में मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचकर कीमती धार्मिक धरोहरों और नगदी की चोरी कर डाली। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिससे पुलिस अब चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मंदिर के पीछे नाला निर्माण कार्य के चलते दीवार को तोड़ा गया था, संभवतः चोर ने उसी रास्ते का उपयोग कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया होगा। चोरी की इस वारदात ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालु और पुजारी को लगी चोरी की भनक

सोमवार की सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि मंदिर का मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और भीतर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा है। भगवान श्याम का हार, मुकुट और दानपेटियां गायब थीं। तत्परता से कोतवाली पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद सीएसपी, थाना प्रभारी और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

श्रद्धालुओं में आक्रोश, कहा – ये सिर्फ चोरी नहीं, आस्था पर हमला है

चोरी की खबर फैलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों और भक्तों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक सामान की चोरी नहीं, बल्कि श्रद्धा और धार्मिक आस्था पर सीधा हमला है। वर्षों से पूजित भगवान श्याम का श्रृंगार और धार्मिक वस्तुएं चुराना संस्कृति और आस्था को चोट पहुंचाने जैसा कृत्य है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तलाश में जुटी टीमें

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर खोजबीन तेज कर दी गई है। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय रूप से मामले की जांच में जुटी हुई हैं।:

श्री श्याम मंदिर में हुई यह चोरी न केवल सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है, बल्कि यह धार्मिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत संवेदनशील मामला है। श्रद्धालुओं की मांग है कि जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी हो और मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं, ताकि भविष्य में आस्था को फिर कोई ठेस न पहुंचे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles