रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायगढ़ आगमन पर जिंदल एयर स्ट्रिप में उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जेएसपी के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण धरदीवान, भाजपा नेता श्रीकांत सोमावार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और नेता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे अघोर गुरूपीठ ट्रस्ट बनोरा में दर्शन व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ पहुँचेंगे जहां वह रेडी टू ईट कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम कोसमनारा में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।






