Friday, March 6, 2026
HomeNews“एक पेड़ माँ के नाम”: मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा...

“एक पेड़ माँ के नाम”: मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा के जन्मदिन पर पर्यावरण को समर्पित आयोजन…

रायगढ़। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति ने आज अपनी अध्यक्ष श्रीमती मीरा विजय शर्मा के जन्मदिवस को एक विशेष और प्रेरणादायक अंदाज में मनाते हुए समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी का अनूठा उदाहरण पेश किया। समिति की पूरी टीम ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रामलीला मैदान एवं आदर्श बाल मंदिर स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर इस दिन को यादगार बना दिया।

इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष मीरा विजय शर्मा के साथ-साथ संस्थापक अध्यक्ष संगीता आनंद शर्मा, संरक्षक आशा शर्मा, उपाध्यक्ष रजनी शर्मा, श्वेता शर्मा, पुष्पा शर्मा शाह, कोषाध्यक्ष सुनीता मुकेश शर्मा, सहसचिव निधि मुकेश शर्मा, मंजू शर्मा, मोना अमित शर्मा, तोशी शर्मा एवं किरण शर्मा की सक्रिय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 14 की पार्षद श्रीमती अनुपम शाखा यादव एवं समाजसेविका रामा पटेल ने भी सहभागिता निभाई। विद्यालय परिवार की ओर से नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य नायक सर तथा आदर्श बाल मंदिर के प्राचार्य श्याम कातोरे की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रेरणादायी बना दिया।

समिति की ओर से वृक्षारोपण के माध्यम से मातृत्व को समर्पित यह भावनात्मक पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि यह समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी का भी परिचायक है।

जन्मदिन के मौके पर उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, सदस्यों एवं अतिथियों ने मीरा विजय शर्मा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया, साथ ही समिति के इस नेक कार्य की भरपूर सराहना भी की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles