Tuesday, March 3, 2026
HomeChhattisgarh"छत्तीसगढ़ सचमुच अद्वितीय": मैनपाट की प्रकृति पर मुग्ध हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज...

“छत्तीसगढ़ सचमुच अद्वितीय”: मैनपाट की प्रकृति पर मुग्ध हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उल्टा पानी का लिया रहस्यमयी अनुभव, वीडियो शेयर कर कही दिल छूने वाली बात…

छत्तीसगढ़ के मैनपाट की सुरम्य वादियों और प्राकृतिक रहस्यों ने एक बार फिर सभी का ध्यान खींचा है। इस बार केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान भी मैनपाट की सुंदरता और विशेषताओं के कायल हो गए।

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने मैनपाट के प्रसिद्ध ‘उल्टा पानी’ स्थल का दौरा किया। यहां उन्होंने खुद उस प्राकृतिक चमत्कार का अनुभव किया, जिसमें पानी ढलान के विपरीत दिशा में बहता है — जिसे स्थानीय लोग “उल्टा पानी” कहते हैं।

इस अनोखे दृश्य ने शिवराज सिंह को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने वहां नाव बहाकर इस अजूबे को खुद महसूस किया और उसका वीडियो अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा:

“छत्तीसगढ़ सचमुच अद्वितीय है”

केंद्रीय मंत्री चौहान ने आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्य से ही नहीं, बल्कि प्रकृति के अद्भुत चमत्कारों से भी समृद्ध है। ‘उल्टा पानी’ के रूप में ऐसा ही एक चमत्कार हमें मैनपाट में देखने को मिला. यहां पानी ऊपर से नीचे नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर बहता दिखाई देता है। हमने वहां एक कागज की नाव भी बहाकर देखी तो वो भी नीचे से ऊपर की ओर ही चलने लगी। गाड़ी को न्यूट्रल गियर में छोड़ दिया तो वो भी खुद-ब-खुद ऊपर की ओर सरक गई।

शिवराज चौहान ने कहा, यह मेरे जीवन का पहला अनुभव था, जब पानी को इस तरह उल्टी दिशा में बहते देखा। इस दृश्य को देखकर मैं चकित रह गया. अब इसके पीछे वैज्ञानिक कारण जो भी हो, लेकिन यह रहस्य सचमुच रोमांचक है।

पर्यटकों से अनुरोध है कि एक बार यहां जरूर आएं और ये चमत्कार देखें।

उनकी यह पोस्ट वायरल हो रही है और देशभर के लोगों में मैनपाट के प्रति नई जिज्ञासा पैदा कर रही है। यह स्थल अब पर्यटकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

मैनपाट, जिसे छत्तीसगढ़ का शिमला भी कहा जाता है, अपने ठंडे मौसम, हरियाली और अनोखी जगहों के लिए प्रसिद्ध है। शिवराज सिंह का यह अनुभव न सिर्फ यहां की खूबसूरती को उजागर करता है, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन को भी नया आयाम दे सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles