• युवा कैट की नई कार्यकारिणी गठित, व्यापारिक नेतृत्व को मिलेगा नया आयाम…
रायगढ़। व्यापारिक नेतृत्व के क्षेत्र में रायगढ़ को एक नई पहचान दिलाते हुए नितेश शर्मा को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ‘युवा कैट कार्यकारी अध्यक्ष – रायगढ़ इकाई’ के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतीया एवं महासचिव व सांसद प्रवीण खंडेलवाल की सहमति से की गई है। उनका कार्यकाल वर्ष 2025 से 2027 तक रहेगा।
नितेश शर्मा वर्तमान में फाइनेंस एंड फ्यूचर सॉल्यूशंस एवं ए.बी.आर क्रिएशन के माध्यम से रायगढ़ में युवाओं को व्यापार की दिशा में प्रेरित कर रहे हैं। अब अपने इस नए दायित्व के तहत वे जिले के व्यापारिक समुदाय को और अधिक सशक्त बनाने हेतु कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि नितेश शर्मा के पास बैंकिंग क्षेत्र का गहरा अनुभव है, जिसे वे व्यापारिक हितों एवं जनसंवाद के लिए उपयोग में लाएंगे। उनके नेतृत्व में बैंकिंग, एमएसएमई, जिला प्रशासन एवं ट्रैफिक व्यवस्था जैसे प्रमुख विषयों पर विभिन्न समन्वय बैठकें आयोजित होने की संभावना है
युवा कैट की नई कार्यकारिणी गठित:
युवा कैट की कार्यकारिणी में जिले के अनेक युवा हस्ताक्षरों को शामिल किया गया है। इसमें:
• अध्यक्ष: कमलेश मोटवानी
• महामंत्री: अभिषेक गुप्ता (दिनशा आइसक्रीम)
• उपाध्यक्ष: हितेश बत्रा एवं त्रिलोक आहूजा
• मंत्री: प्रकाश मेहनी व विजय खत्री
इस सात सदस्यीय टीम का गठन भविष्य के व्यापार को नव ऊर्जा के साथ नई दिशा देने के उद्देश्य से किया गया है। साथ ही संगठन की जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है, जिसके मार्गदर्शन में युवा कैट की टीम व्यापारियों के हितों में आवाज़ बुलंद करेगी।
इस अवसर पर उन्हें व्यापारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।







