Sunday, June 29, 2025
HomeNewsनशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो: रायगढ़ में निकली नशामुक्ति रैली, महापौर...

नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो: रायगढ़ में निकली नशामुक्ति रैली, महापौर चौहान बोले – नशा पूरे समाज को करता है खोखला…

रायगढ़। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस 26 जून के उपलक्ष्य में महापौर जीवर्धन चौहान के मुख्य आतिथ्य में समाज कल्याण विभाग द्वारा रायगढ़ के कौहाकुंडा में अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभापति नगर निगम डिग्री लाल साहू एवं वार्ड पार्षद श्वेता संदीप क्षत्रिय, उप पुलिस अधीक्षक सुशांतो बनर्जी एवं डॉ.विवेक उपाध्याय उपस्थित रहे।
             
महापौर जीवर्धन चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नशा से होने वाली दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के साथ-साथ समाज को भी खोखला करता है, इसे जड़ से समाप्त करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से नशा ना करने की अपील करते हुए नशामुक्त जनजागरूकता अभियान में स्वयं शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कहा। सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि नशा समाज के लिए घातक है। नशा नाश का जड़ है। उप पुलिस अधीक्षक सुशातों बनर्जी ने कहा कि शराब अथवा अन्य मादक पदार्थ सेवन कर वाहन चलाना दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहा है और नशे के चलते अपराधों में भी वृद्धि हुई है, जिसे रोकना अत्यन्त जरूरी है। इसलिए व्यक्ति स्वयं जागरूक रहें और नशा से दूर रहे। डॉ.विवेक उपाध्याय ने बताया कि नशे से किस प्रकार बीमारियां बढ़ रही है और लोग अपने शौक के कारण अपने आप को मौत के मुंह में ढकेल रहे हैं।
          
समाज कल्याण विभाग के उप संचालक शिवशंकर पाण्डेय ने अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में योजना पर आधारित जानकारी देते हुए यह बताया गया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा जिला रायगढ़ में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जनजागरूकता अभियान चलाते हुए जनमानस में नशा ना करने हेतु अपील की जा रही है। रायगढ़ जिले में 210 भारत माता वाहिनी समूह का गठन किया गया है, जो कि अपने कार्य क्षेत्रों में कार्य कर रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त नंदा सरकुलेशन संस्थान अंण मुक्त एवं श्रवणार्थ विद्यालय बडग़ाँव के बच्चों के द्वारा सम्मानीय अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत एवं नशामुक्त पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया एवं जय बुढी माई समाज सेवी संस्था बाबाधाम कोसमनारा के बच्चों के द्वारा नशामुक्त पर गीत एवं नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुशील सिंह एवं अंजना खानी के द्वारा किया गया।

निकाली गई नशामुक्त रैली

अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में नशामुक्त भारत अभियान के तहत सामाजिक चेतना एवं जनजागरूकता के लिए नशामुक्त रैली निकाली गई। जिसमें उन्नायक सेवा समिति द्वारा संचालित नवजीवन व्यसन मुक्ति (नशामुक्ति) केन्द्र के कर्मचारियों एवं भारत माता वाहिनी समूह के सदस्य शामिल हुए। रैली में नशामुक्ति हेतु नारे लगाते हुए लोगों को यह प्रेरित किया गया। रक्त रैली रायगढ़ के पहाड़ मंदिर चौक से आरंभ होकर नवजीवन व्यसन मुक्ति (नशामुक्ति) केन्द्र पहुँचकर, वहाँ पर नशे से पीडि़त उपचार हेतु भर्ती व्यक्तियों को नशे से होने वाली दुष्परिणामों एवं घातक जानलेवा बीमारियों से अवगत कराते हुए किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने हेतु अपील की गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles