Monday, July 13, 2026
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: 24 घंटे में 9 नए...

छत्तीसगढ़ में कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता: 24 घंटे में 9 नए केस, छोटे बच्चे भी संक्रमित, ICU में 1 मरीज…

spot_img

CG Corona News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दे दी है। बीते 24 घंटों में राजधानी रायपुर से 5 और बिलासपुर से 4 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिससे प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि इनमें से 6 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, लेकिन 1 मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे ICU में भर्ती कराया गया है। शेष 24 मरीज फिलहाल होम-आइसोलेशन में हैं।

लोकल ट्रांसमिशन पर चिंता बढ़ी

कोरोना के इस ताज़ा लहर में ट्रेवल हिस्ट्री वाले मरीज बेहद कम हैं। अब तक सामने आए 30 मामलों में से केवल 2 की ही ट्रेवल डिटेल मिली है – ये दोनों मरीज उड़ीसा से लौटे थे। बाकी 28 मरीजों ने कहीं बाहर यात्रा नहीं की थी, यानी उन्हें स्थानीय स्तर पर ही संक्रमण हुआ है। इससे साफ है कि वायरस हमारे आसपास ही मौजूद है, खासकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में।

छोटे बच्चे भी आए चपेट में

चौंकाने वाली बात यह है कि संक्रमितों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जो कि एक सकारात्मक संकेत है।

डर नहीं, पर पूरी सतर्कता जरूरी

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की यह लहर उतनी घातक नहीं है, क्योंकि देश की अधिकांश आबादी पहले ही वैक्सीनेटेड है और लोगों में वायरस से लड़ने की इम्युनिटी विकसित हो चुकी है। फिर भी जिन लोगों को पहले से कोई गंभीर बीमारी है, उनके लिए संक्रमण खतरनाक साबित हो सकता है।

सावधानी ही सुरक्षा की कुंजी:

👉 मास्क लगाएं
👉 हाथ साबुन से धोएं
👉 सैनिटाइज़र का नियमित उपयोग करें
👉 भीड़-भाड़ से बचें
👉 हेल्दी डाइट लें और नियमित व्यायाम करें

सरकार की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना को हल्के में न लें। संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क अनिवार्य रूप से पहनें और लक्षण दिखते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराएं। (CG Covid News)

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles