Friday, June 26, 2026
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में रेत माफिया का कहर: रेत माफिया ने पुलिस टीम पर...

छत्तीसगढ़ में रेत माफिया का कहर: रेत माफिया ने पुलिस टीम पर चढ़ा दी ट्रैक्टर, आरक्षक की मौत…

spot_img

बलरामपुर। सनवाल थाना क्षेत्र के लिब्रा घाट में अवैध रेत खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम पर झारखंड से आए खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस बल पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे आरक्षक शिवभजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जब पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम निरीक्षण के लिए लिब्रा घाट पहुंची, जहां झारखंड के रेत माफिया अवैध खनन कर रहे थे। टीम द्वारा खनन रोकने का प्रयास किया गया, तभी माफिया ने विरोध करते हुए हमला कर दिया।

घटनास्थल पर माफिया द्वारा ट्रैक्टर चढ़ा दिए जाने से आरक्षक शिवभजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त है और सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं और जांच शुरू कर दी है।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles