कुनकुरी। चर्चा में आने के चक्कर में नेता कुछ भी बोलने लगे हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक यू डी मिंज ने एक ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसने बवाल खड़ा कर दिया है। मिंज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो भारत की हार तय है।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग उठ रही है। ऐसे माहौल में यू डी मिंज का यह बयान सामने आया, जिसने विवाद और बढ़ा दिया है।
मिंज ने अपने पोस्ट में लिखा:
"जो आज पाकिस्तान के विरुद्ध निर्णायक युद्ध की बात कर रहे हैं, वे जान लें कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ भारत को चीन से भी लड़ना होगा, और ऐसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है।"

भाजपा ने किया ट्वीट
उनका यह विवादित पोस्ट तेजी से तूल पकड़ रहा है, और लोग सोशल मीडिया पर जमकर पलटवार कर रहे हैं।
विपक्ष में रहकर सरकार की आलोचना करना एक बात है, लेकिन राष्ट्र की हार की भविष्यवाणी करना? यह कहीं से भी स्वीकार्य नहीं है।
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत आज एक सशक्त राष्ट्र है — चाहे वह सैन्य ताकत हो, कूटनीति हो या अंतरराष्ट्रीय समर्थन — भारत हर मोर्चे पर तैयार है। ऐसे में इस तरह के बयान न सिर्फ सैनिकों के हौसले को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि देश की एकता पर भी चोट करते हैं।
बड़ा सवाल यह है:
विपक्ष में रहने का मतलब क्या देश को कमजोर बताना है?
क्या राजनीतिक विरोध का मतलब देश की प्रतिष्ठा पर सवाल उठाना है?
देश जानता है, सेना पर भरोसा रखता है।
यू डी मिंज जैसे बेतुके बयान भारत की ताकत को कम नहीं कर सकते
