रायगढ़। जिले का नाम एक बार फिर गौरवान्वित हुआ है। नहाडिया परिवार के होनहार बेटे आदित्य अग्रवाल ने JEE Mains परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर पूरे रायगढ़ सहित अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
आदित्य, परमानन्द अग्रवाल व नीलम अग्रवाल के सुपुत्र हैं। वे किशन नहाडिया व दुलारी देवी नहाडिया के पौत्र हैं। व्यवसायिक पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और समर्पण से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।
आदित्य की इस शानदार उपलब्धि से न सिर्फ नहाडिया परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरा रायगढ़ गर्व महसूस कर रहा है। पढ़ाई के प्रति आदित्य की लगन और परिवार का सहयोग उनकी इस कामयाबी की असली कुंजी रहा है।
अब वे आगे की पढ़ाई के लिए रायगढ़ से बाहर जा रहे हैं, जिससे वे देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेकर अपने सपनों को साकार कर सकें।
Raigarh Drishti की ओर से आदित्य को ढेरों शुभकामनाएं – आशा है कि वह अपने ज्ञान, मेहनत और संस्कारों से आने वाले समय में रायगढ़ का नाम और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।














