Thursday, March 5, 2026
HomeChhattisgarhविधायक निवास के सामने चली गोलियां, कांग्रेस विधायक के पीएसओ की रहस्यमयी...

विधायक निवास के सामने चली गोलियां, कांग्रेस विधायक के पीएसओ की रहस्यमयी आत्महत्या से सनसनी…

भाटापारा। छत्तीसगढ़ के भाटापारा में रविवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। कांग्रेस विधायक इंद्र साव के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) डिगेश्वर गागड़ा ने खुद को अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज ने आसपास के लोगों को चौंका दिया और जब तक कोई कुछ समझ पाता, डिगेश्वर की सांसें थम चुकी थीं।

तीन राउंड चली गोलियां, एक ने ली जान:

घटना विधायक इंद्र साव के सरकारी निवास के सामने स्थित क्वार्टर की है, जहां डिगेश्वर तैनात थे। सुबह उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से तीन बार फायर किया, जिनमें से एक गोली ने उनकी जान ले ली। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी गई।

न प्रेम विवाह पर सवाल, न व्यवहार में बदलाव! फिर क्यों उठाया ऐसा कदम?

डिगेश्वर ने हाल ही में प्रेम विवाह किया था। विधायक इंद्र साव ने भी पुष्टि की कि डिगेश्वर पूरी तरह सामान्य थे। “ना कोई मानसिक तनाव, ना किसी प्रकार की शिकायत… फिर ऐसा क्यों?” यह सवाल अब हर किसी के मन में है।

पुलिस जांच में उलझा मामला – आत्महत्या या कुछ और?

बालौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और मोबाइल डाटा खंगालने के बाद ही असल वजह सामने आ सकेगी।

एक समर्पित अधिकारी की मौत, कई सवाल बाकी

चुनावों के ठीक बाद से विधायक की सुरक्षा में लगे डिगेश्वर गागड़ा के इस अचानक कदम ने सियासी गलियारों में भी हलचल मचा दी है। क्या यह आत्महत्या थी या किसी दबाव का नतीजा? क्या प्रेम विवाह के बाद कोई पारिवारिक या सामाजिक तनाव था? या फिर मामला कुछ और है?

फिलहाल भाटापारा पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है। लेकिन तब तक यह घटना एक खामोश पहेली बनी हुई है – जिसमें गोली की आवाजें तो हैं, पर जवाब नहीं।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
picsart_25-03-18_12-39-13-8523447250720156276223.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles