Tuesday, June 2, 2026
HomeNewsरायगढ़ में बड़ा हादसा टला: खंभे से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, बाल्टी-डब्बे...

रायगढ़ में बड़ा हादसा टला: खंभे से टकराकर पलटा डीजल टैंकर, बाल्टी-डब्बे लेकर लूटने उमड़ी भीड़..

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पत्थलगांव रोड पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंगलवार को डीजल और पेट्रोल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और सड़क किनारे पलट गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन टैंकर से रिसते ईंधन को लूटने के लिए इलाके के लोग मौके पर उमड़ पड़े। 

जैसे ही लोगों को घटना की खबर मिली, बच्चे, बुजुर्ग और युवा बाल्टियां, बोतलें और अन्य बर्तन लेकर पेट्रोल-डीजल इकट्ठा करने दौड़ पड़े। कुछ ही देर में वहां भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे हालात बेकाबू होने लगे। यह बेहद खतरनाक स्थिति थी, क्योंकि ज़रा सी चिंगारी भी भयानक विस्फोट को अंजाम दे सकती थी। 

सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ थाना और रैरूमा चौकी से पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। हादसे में टैंकर चालक पूरी तरह सुरक्षित है। 

बड़ी दुर्घटना टलने से प्रशासन ने ली राहत की सांस

इस घटना ने लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेट्रोल-डीजल लूटने की मानसिकता न केवल गैरकानूनी है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं में सतर्कता बरतें और अपनी जान जोखिम में न डालें।

picsart_25-03-18_12-38-45-3157796989588984240576.jpg
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles