Wednesday, June 18, 2025
HomeNewsरायगढ़ जिले की सभी 7 जनपद पंचायतों में भाजपा का परचम, रायगढ़...

रायगढ़ जिले की सभी 7 जनपद पंचायतों में भाजपा का परचम, रायगढ़ जनपद में सुजाता चौहान की जीत…

रायगढ़। रायगढ़ जिले की सभी 7 जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जिससे पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ साबित की। 

रायगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित सुजाता सुकलाल चौहान और कांग्रेस समर्थित अनिता पटेल के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में सुजाता चौहान को 18 और अनिता पटेल को 7 मत मिले। जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद, पीठासीन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

इसके साथ ही, हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे जिले में पार्टी की मजबूत पकड़ और जनता का विश्वास एक बार फिर साबित हुआ।

जनपद पंचायतों में निर्वाचित भाजपा समर्थित अध्यक्षों की सूची: 

1. जोगेश सिंह सिदार – तमनार जनपद 
2. सहनू राम पैकरा – घरघोड़ा जनपद 
3. सुजाता सुकलाल चौहान – रायगढ़ जनपद 
4. रामकुमारी राठिया – खरसिया जनपद 
5. ज्योति भगत – लैलूंगा जनपद 
6. लीनव राठिया – धरमजयगढ़ जनपद 
7. हेमलता चौहान – पुसौर जनपद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles