Monday, March 2, 2026
HomeNewsमहाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की भव्य बारात, भूत-प्रेत, अघोरी और भक्तों का अद्भुत...

महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की भव्य बारात, भूत-प्रेत, अघोरी और भक्तों का अद्भुत नज़ारा..देखे Video..

रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर में भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ भूत-पिशाच, अघोरी साधु और शिवगणों की झांकी ने माहौल को अलौकिक बना दिया। 

बारात की शुरुआत गौरी शंकर मंदिर, भारत कूप मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों से हुई। ढोल-नगाड़ों की गूंज, श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयकारे और शिवभक्तों की अनूठी वेशभूषा ने पूरे शहर को शिवमय कर दिया। रायगढ़ के प्रमुख मार्गों से गुजरती इस बारात में शिव तांडव का दृश्य देखने लायक था। 

बारात में कर्मा नृत्य, संबलपुरी धुमाल (ओडिशा), विनायक धुमाल व ज़ोन (बिलासपुर), अकलतरा की ब्लोअर मशीन व प्रिस्टल, शिवरीनारायण की विशेष बग्गी, लाइट छतरी, भव्य शिव झांकी, ढोल वादक-बैंड पार्टी और भूत-पिशाचों की टोली शामिल थी।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शिव बारात का स्वागत किया और भोलेनाथ को बेलपत्र, फूल और जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

नोट: इस लेख में प्रकाशित सभी फोटो और वीडियो Raigarh Drishti की मौलिक सामग्री हैं। बिना अनुमति कॉपी या उपयोग करना सख्त मना है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles