रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश के सभी सांसदों और विधायकों को 13 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के लिए आमंत्रित किया है। इस यात्रा के समन्वय के लिए सांसद संतोष पांडेय और विधायक सुशांत शुक्ला से संपर्क करने को कहा गया है।

डॉ. रमन सिंह ने अपने पत्र में बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आमंत्रित किया है। इस ऐतिहासिक आयोजन को इस बार और भव्य रूप में आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए विष्णुदेव साय सरकार द्वारा नि:शुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था की गई है।
महाकुंभ सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो लाखों वर्षों से आयोजित हो रहा है। इस वर्ष उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इसे और अधिक दिव्य और भव्य बनाया गया है।
