Sunday, April 20, 2025
HomeNewsरायगढ़ निगम चुनाव: बसपा ने जारी किया संकल्प पत्र, महापौर सहित 4...

रायगढ़ निगम चुनाव: बसपा ने जारी किया संकल्प पत्र, महापौर सहित 4 पार्षद प्रत्याशी मैदान में…

रायगढ़। नगर निगम चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने पहले ही अपने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, और अब शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए अपना संकल्प पत्र भी जारी कर दिया है।

बसपा के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशी:

बसपा ने बनवारी लाल डहरे को रायगढ़ से महापौर पद के लिए प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा, चार वार्डों में पार्षद पद के लिए निम्नलिखित उम्मीदवार मैदान में हैं:

• अमरनाथ रात्रे: वार्ड क्रमांक 33 
• रामकृष्ण खटर्जी: वार्ड क्रमांक 34 
• पूर्णिमा जायसवाल: वार्ड क्रमांक 35 
• हरि टंडन: वार्ड क्रमांक 36 

बसपा का संकल्प पत्र:

बसपा ने अपने संकल्प पत्र में रायगढ़ शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए 20 बिंदुओं पर फोकस किया है। जो कि इस प्रकार है:

1. नगर निगम अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन कराना।

2. महापौर निधि एवं पार्षद निधि का सदुपयोग जन सहभागिता से किया जायेगा।

3. शहरी गरीबों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा।

4. रायगढ़ नगर को प्रदूषण मुक्त किया जायेगा।

5. रायगढ़ नगर में शौच / प्रसाधन सुविधा सुव्यवस्थित किया जायेगा।

6. सभी वाडों में खेल मैदान एवं उद्यान की व्यवस्था की जायेगी।

7. सभी वार्डों का समुचित सौन्दर्गीकरण किया जायेगा।

8. वरिष्ठ नागरिकों के सुविधाओं हेतु विशेष प्रयोजन।

9. नगर के सभी व्यावसायिक परिसरों का उचित प्रबंधन।

10. निगम द्वारा प्रचलित निर्धारित टैक्स दरों में नागरिकों को राहत दिलाने का प्रयास।

11. आवारा पशुओं से निजात पाने रोका छेका योजना का क्रियान्वयन।

12. यातायात की समस्याओं का निराकरण कर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था।

13. नगर के कामकाजी महिलाओं के बच्चों की देख भाल के लिए चाइल्ड केयर की स्थापना।

14. रायगढ़ के सभी वार्डों में एक समान संतुलित विकास सुनिश्चित कराना।

15. नगर के सभी रास्ते एवं गलियों में स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था।

16. बिमारियों व संक्रमण निवारण के लिए दवाओं का नियमित छिड़काव।

17. निराश्रित व वृद्धा पेंशन की राशि भुगतान को सुगम बनाया जायेगा।

18. नगर के सभी वाडों में पुस्तकालयों की व्यवस्था।

19. नगर के सभी मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह की स्थापना एवं कब्रिस्तानों का उन्नयन।

20. नगर निगम के सभी प्लेसमेंट कर्मियों का नियमितीकरण हेतु प्रयास किया जायेगा।

रायगढ़ नगर निगम चुनाव में बसपा की तैयारी तेज:

बसपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा और संकल्प पत्र जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह इस चुनाव में मजबूती से उतर रही है। पार्टी का फोकस नगर विकास, स्वच्छता, यातायात सुधार और सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर है। 

नगर निगम चुनाव में बसपा की रणनीति कितनी कारगर होगी, यह आने वाले समय में तय होगा, लेकिन पार्टी के इन वादों से चुनावी माहौल जरूर गर्मा गया है।

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular