Sunday, April 20, 2025
HomeNewsरायगढ़ में कल भाजपा का मेगा रोड शो, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

रायगढ़ में कल भाजपा का मेगा रोड शो, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे जनसंपर्क…

रायगढ़। नगर निगम चुनाव के मद्देनजर भाजपा कल, बुधवार को रायगढ़ में एक भव्य रोड शो का आयोजन करने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह रोड शो अपराह्न 1.30 बजे शक्ति गुड़ी चौक से प्रारंभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान भी मौजूद रहेंगे। 

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगा रोड शो:

भाजपा का यह रोड शो शक्ति गुड़ी चौक से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घड़ी चौक, हंडी चौक, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, गद्दी चौक, सुभाष चौक, नगर निगम, ओवर ब्रिज, रामनिवास चौक, संजीवनी परिसर और गोपी टॉकीज से होकर शहीद चौक में समाप्त होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस दौरान 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों सहित भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के समर्थन में जनता से मतदान करने की अपील करेंगे। 

भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश:
 
रोड शो वार्ड नंबर 14, 15, 16 से प्रारंभ होकर वार्ड नंबर 17 से गुजरता हुआ वार्ड नंबर 19 और 20 में समाप्त होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए नगर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है, जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 

कार्यकर्ताओं में जोश, चुनावी माहौल गरमाया:

मुख्यमंत्री के आगमन और एक दिन पूर्व हुए कार्यकर्ता सम्मेलन से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में बड़ी जीत की रणनीति बना रहे हैं। कल के रोड शो से रायगढ़ में भाजपा का चुनाव प्रचार और तेज होने की संभावना है।

IMG-20250123-WA0011
IMG-20250123-WA0011
previous arrow
next arrow
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular