छत्तीसगढ़। राज्य में नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पदों के लिए 816, और पार्षद पदों के लिए 10,776 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया है।
यह चुनाव 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायतों में संपन्न होगा। इसके अलावा, चार नगरीय निकायों के पांच वार्डों में उपचुनाव भी कराया जाएगा।













