रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नगरीय निकाय चुनाव-2025 हेतु नगर पालिक निगम अनुसार चुनाव संचालक/सहसंचालक एवं समन्वयकों की नियुक्ति की है।
रायगढ़ में चुनाव संचालक/सहसंचालक के रूप में ओपी चौधरी और विजय अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, समन्वयक के रूप में गुरपाल सिंह भल्ला और गौतम अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।













