• 51 फीट श्री बजरंगबली प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन की तैयारी तेज, , बार काउंसिल ने दिया संपूर्ण सहयोग का भरोसा
रायगढ़। पहाड़ मंदिर में प्रस्तावित 51 फीट ऊंची श्री बजरंगबली जी की भव्य प्रतिमा स्थापना और भूमि पूजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पहाड़ मंदिर नव निर्माण समिति ने शहर के विधि समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ संवाद बढ़ाते हुए बार काउंसिल रायगढ़ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
बैठक में नव निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि पहाड़ मंदिर को एक विकसित धाम के रूप में तैयार करने की योजना है, जिसमें 51 फीट ऊंची बजरंगबली प्रतिमा मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। इस ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के कर कमलों से पूजन संपन्न होगा। साथ ही, कार्यक्रम में सभी समाजों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि यह आयोजन सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक बन सके।
बैठक में बार काउंसिल रायगढ़ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन के प्रति अपनी सकारात्मक भूमिका जताई। परिषद के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि इस धार्मिक एवं सामाजिक महत्व के आयोजन में उनका संपूर्ण सहयोग रहेगा।
इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति से सुशील मित्तल, बाबूलाल अग्रवाल, दीपक डोरा, बलबीर शर्मा, उमेश थवाईत, राजू हिंदुजा सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। वहीं बार काउंसिल रायगढ़ के पदाधिकारी और सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए तथा आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
यह बैठक समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय और सहयोग का सशक्त उदाहरण बनी।









