रायगढ़। रायगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समाजसेवा की एक सराहनीय पहल की जा रही है। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति एवं ब्राह्मण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क दंत एवं त्वचा मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष 19 अप्रैल (रविवार) को मनाया जाएगा। इसके पूर्व 14 अप्रैल से ही विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ हो चुकी है। इसी क्रम में समाजसेवा की एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर आदर्श बाल मंदिर स्कूल, सत्तीगुड़ी चौक, रायगढ़ में दिनांक 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित होगा।
इस स्वास्थ्य शिविर में अनुभवी डॉक्टर डॉ. विकास शर्मा (MBBS PGDCC), डॉ. काजल शर्मा (BDS), डॉ. दीप्ति (BDS) द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
मरीजों को दांतों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ सलाह और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं।
यह पहल न केवल समाजसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।












