रायगढ़। शहर में छोटे नोटों की कमी को देखते हुए व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) मुख्य शाखा, रायगढ़ में कल दिनांक 8 अप्रैल (बुधवार) को छोटे नोटों का वितरण किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के हस्तक्षेप के बाद बैंक प्रबंधन द्वारा यह व्यवस्था की गई है। बैंक प्रबंधन के अनुसार 8 अप्रैल को बैंक की कार्यावधि के दौरान लाइन के माध्यम से विशेष रूप से ₹10 और ₹20 के नोटों का वितरण किया जाएगा।
चैम्बर के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने बताया कि बाजार में छोटे नोटों की कमी के कारण व्यापारियों और आम लोगों को लेनदेन में काफी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को देखते हुए बैंक प्रबंधन से चर्चा कर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है, ताकि बाजार में छोटे नोटों की उपलब्धता बढ़ सके।
चैम्बर की ओर से सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि वे 8 अप्रैल को एसबीआई मुख्य शाखा, रायगढ़ पहुंचकर अपनी आवश्यकता अनुसार ₹10 और ₹20 के नोट प्राप्त करें, जिससे बाजार में सुचारू रूप से लेनदेन हो सके।











