रायगढ़। भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक डोरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के रायगढ़ प्रवास के दौरान उनसे सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन में मिली नई जिम्मेदारी – रायगढ़ जिला आर्थिक प्रकोष्ठ संयोजक पद के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान दीपक डोरा ने रायगढ़ जिले के आर्थिक विकास, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
दीपक डोरा ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार की नीतियों और मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि वे व्यापारियों, उद्योगों और युवाओं के बीच समन्वय स्थापित कर जिले के समग्र विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।











