Sunday, March 29, 2026
HomeNewsरायगढ़ में दादी समिति का 9 दिवसीय महाभंडारा, प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने...

रायगढ़ में दादी समिति का 9 दिवसीय महाभंडारा, प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया प्रसाद…

रायगढ़। शहर की सक्रिय सामाजिक-धार्मिक संस्था श्री रानी सती दादी सेवा समिति द्वारा आयोजित 9 दिवसीय महाभंडारा भक्ति और सेवा भाव के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। समिति द्वारा लगातार चौथे वर्ष इस आयोजन का भव्य रूप देखने को मिला, जिसमें प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर माता के जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजन की प्रमुख आशा सुनील अग्रवाल ने बताया कि महाभंडारे का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के करकमलों से हुआ, जिन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। आयोजन के दौरान शहर के समाजसेवी, बुद्धिजीवी, प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

समिति अध्यक्ष रीना बापोडिया ने जानकारी दी कि भंडारे में आने वाले अतिथियों का दादी जी का दुपट्टा पहनाकर एवं तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने समिति द्वारा पिछले 4 वर्षों से निरंतर किए जा रहे इस पुण्य कार्य की सराहना की।

समापन दिवस नवमी पर आयकर अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल एवं समाजसेविका रेखा महिमीया ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद महाभंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। समिति की सचिव श्वेता मोदी एवं कोषाध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस भंडारे में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने बूढ़ी माई के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस आयोजन में आशा सुनील अग्रवाल, सुभाष चिराग, रीना बापोडिया, ममता कमल, रोमीन निगानिया, विकास निगानिया, कालू, प्रिंस मोदी, गौरव, आलोक, कमल मित्तल, किरण मित्तल, संतोष चिराग, मीना बेरीवाल, रेखा गुप्ता, ललिता मुकुट नगर, अनीता नरेडी सहित कई सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

समिति प्रमुख आशा सुनील अग्रवाल ने इस सफल आयोजन के लिए दादी समिति के सभी सदस्यों, बूढ़ी माई मंदिर ट्रस्ट, श्रद्धालुओं तथा प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हृदय से आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles