Saturday, March 28, 2026
HomeNewsरायगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का भव्य आगमन: जिंदल एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक...

रायगढ़ में बागेश्वर धाम सरकार का भव्य आगमन: जिंदल एयरपोर्ट पर ऐतिहासिक स्वागत, आस्था और उत्साह का संगम…

• एसएसपी शशि मोहन सिंह और कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय ने किया आत्मीय स्वागत….

रायगढ़। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रायगढ़ आगमन ने पूरे शहर को भक्तिमय माहौल में रंग दिया। जिंदल एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए श्रद्धालुओं और जिंदल कर्मचारियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय श्री राम’ और ‘बागेश्वर धाम की जय’ के गगनभेदी जयघोषों से एयरपोर्ट परिसर गूंज उठा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच रायगढ़ के एसएसपी शशि मोहन सिंह स्वयं पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और उनका स्वागत किया। जिंदल में कार्यपालन निदेशक देबोज्योति रॉय के नेतृत्व में प्रबंधन द्वारा फूल-मालाओं और तिलक के साथ बाबा का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया, जिसने पूरे आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

एयरपोर्ट पर संक्षिप्त विश्राम के बाद प्रशासन की मुस्तैदी और सुदृढ़ व्यवस्था के बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री सड़क मार्ग से कोरबा के लिए रवाना हुए। उनके रूट पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles