रायगढ़। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में रायगढ़ पुलिस ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ 219 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार यह व्यापक स्थानांतरण सूची पुलिस व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने, कार्यप्रणाली में तेजी लाने और अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जारी की गई है। आदेश कार्यालय उप पुलिस महानिरीक्षक एवं एसएसपी रायगढ़ की ओर से जारी किया गया है।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को अन्य थानों और चौकियों में भेजा गया है, जबकि कई जगहों पर नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इससे जिले में पुलिस व्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

















