Tuesday, March 10, 2026
HomeChhattisgarhसरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से शराब मंगवा कर नशे...

सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों से शराब मंगवा कर नशे में धुत्त रहने वाला प्रधान पाठक निलंबित…

पत्थलगांव 10 मार्च (रमेश शर्मा)। जशपुर जिले में प्रशासन की सख्ती के बावजूद सरकारी स्कूल में शराब का सेवन कर हंगामा करने वाले शिक्षकों के मामलों में विराम नहीं लग पा रहा है।
   
पत्थलगांव के ढ़ोढ़ापानी स्कूल में शराब के नशे में धुत्त होकर लम्बे समय से हंगामा मचाने वाले प्रधान पाठक सुनील कुजूर को आज जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया। विकास खंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि इस शराबी शिक्षक को लेकर लेकर वंहा के अभिभावक काफी परेशान हो गए थे। शराबी शिक्षक के लगातार अनुपस्थित रहने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा था।
  
शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्या ने बताया कि शराबी शिक्षक के विरुद्ध शिकायतें मिलने पर स्कूल में औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें लम्बे समय से प्रधान पाठक अनुपस्थित पाया गया। इसके अलावा प्रधान पाठक स्कूल पहुंच कर वंहा स्कूली बच्चों से ही शराब मंगवा कर सेवन करने की भी शिकायत प्राप्त हुई। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने सुनील कुमार कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles