रायगढ़। शहर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं गोगा मंदिर चौक जूटमिल निवासी संतोष अग्रवाल के ज्येष्ठ भ्राता तथा आयकर-जीएसटी सलाहकार संदीप अग्रवाल के पूज्य पिताजी श्री रमेश अग्रवाल का आज दिनांक 10 मार्च 2026 को रायगढ़ में आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, परिचितों एवं समाजजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
स्वर्गीय श्री रमेश अग्रवाल की अंतिम यात्रा आज दोपहर 1:00 बजे उनके निवास स्थान गोगाजी मंदिर चौक, जूटमिल रोड से निकलेगी, जो कयाघाट मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
भगवान उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे व परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे
ॐ शांति












