Tuesday, February 10, 2026
HomeNewsघर में छुपाकर बेच रहा था गांजा: जूटमिल पुलिस की सटीक रेड...

घर में छुपाकर बेच रहा था गांजा: जूटमिल पुलिस की सटीक रेड में 12 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार…

• एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रायगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोत में शामिल आरोपियों कार्यवाही जारी…

• सोनूमुड़ा देवारपारा में उड़ीसा से लाकर घर में छुपाकर रखे गांजा की बिक्री की सूचना पर सटीक रेड…

• आरोपी गोविंद भट्ट उर्फ बुटू गिरफ्तार, ₹2.50 लाख कीमत का गांजा व ₹3500 नगद बरामद…

• आरोपी के विरूद्ध थाना जूटमिल में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध….

• रायगढ़ में अवैध कारोबारियों के लिए कोई जगह नहीं, समाज की मुख्य धारा से जुड़े बदमाश : एसएसपी का सख्त संदेश…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन पर जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, देह व्यापार एवं फरार वारंटियों के विरुद्ध लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में आज जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनूमुड़ा देवारपारा में जूटमिल पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंद भट्ट उर्फ बुटू ओडिशा से भारी मात्रा में गांजा लाकर अपने घर में छुपाकर अवैध बिक्री कर रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी एवं हमराह स्टाफ के साथ तत्काल टीम गठित कर आरोपी के मकान की घेराबंदी कर गवाहों की मौजूदगी में रेड कार्यवाही की गई।

तलाशी के दौरान मकान के भीतर रखी एक पेटी से 7 किलो 300 ग्राम तथा एक डिब्बे से 5 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पूर्व बिक्री हेतु गांजा लेकर आया था। मौके से गांजा बिक्री की ₹3500 नगद राशि भी जप्त की गई। आरोपी के कब्जे से कुल 12 किलो 400 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹2,50,000) एवं ₹3500 नगद जप्त कर थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक  41/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर जूटमिल पुलिस सीएसपी मयंक मिश्रा के सुपरविजन पर गांजा की अवैध खरीद-फरोत करने वालों पर एंड-टू-एंड कार्यवाही करने की रणनीति तैयार पर कार्य कर रही है ।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक सुरेंद्र बंशी, जितेश्वर चौहान, महिला आरक्षक देव कुमार भारते तथा साइबर थाना के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, महेश पंडा, रविन्द्र गुप्ता और विक्रम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी :

गोविंद भट्ट उर्फ बुटू पिता स्व. बादल भट्ट दम्र 55 साल निवासी सोनूमुडा देवारपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़

जप्त मशरूका
        
12 किलो 400 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत ₹2,50,000) एवं ₹3500 नगद जप्त

एसएसपी का सख्त संदेश: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि “रायगढ़ जिले में गांजा, अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसे किसी भी अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे तत्व समाज की मुख्यधारा में लौट आएं, अन्यथा रायगढ़ पुलिस की कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना निर्भय होकर पुलिस को दें — हर सूचना पर त्वरित और निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles