रायगढ़। शहर के कई इलाकों में शनिवार, 07 फरवरी 2026 को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा 33/11 kv गर्ल्स कॉलेज सब स्टेशन के अंतर्गत 11 k v कोतवाली फीडर में खुले तारों को कवर्ड तारों में बदलने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के चलते सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: सेवाकुंज रोड, हंडी चौक, गायत्री मंदिर एरिया, महिला समृद्धि बाजार, अनाथालय कॉलोनी, कोतवाली थाना, पुरानी हटरी, बड़े पान मसाला एरिया, किरोड़ीमल कॉलोनी, दुर्गा टेलर और लाल टंकी एरिया एवं संबंधित क्षेत्र।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे आवश्यक तैयारी पहले से कर लें।












