Wednesday, February 11, 2026
HomeNewsहाईवे पर पुलिस को देखकर भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो पलटी, वाहन से...

हाईवे पर पुलिस को देखकर भाग रही संदिग्ध स्कॉर्पियो पलटी, वाहन से डीजल व औजार बरामद डीजल चोरी गैंग की आशंका…

• एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने गश्ती जवानों ने डीजल चोर गिरोह पर विशेष निगाह रखने के दिए थे निर्देश…

• एनएच-49 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पुलिस को देखकर भागी, अमलीभौना HP पेट्रोल पंप के सामने पलटी…

• वाहन से डीजल, प्लास्टिक पाइप, सब्बल, फर्जी नंबर प्लेट व मोबाइल फोन बरामद…

• जूटमिल पुलिस ने धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत स्कॉर्पियो जब्त की, वाहन मालिक की पतासाजी जारी…

रायगढ़। एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी एवं एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल द्वारा कल रात्रि गश्त के दौरान डीजल चोरी गैंग की धरपकड़ को लेकर गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को हाईवे एवं अंदरूनी मार्गों पर विशेष निगाह रखने निर्देशित किया गया था। दोनों अधिकारी रात्रि गश्ती प्वाइंट चेक करते हुए क्षेत्र भ्रमण पर थे।

इसी दौरान भोर में एनएच-49 पर खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रही एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन नजर आई। पुलिस टीम को देखते ही वाहन चालक तेज गति से रायगढ़ की ओर भागने लगा। एडिशनल एसपी द्वारा तत्काल संदिग्ध वाहन की चेकिंग के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई। तेज रफ्तार में वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और अमलीभौना हाईवे रोड स्थित HP पेट्रोल पंप के सामने स्कॉर्पियो पलट गई।

सूचना पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर CG-04-BT-0664 एवं इंजन नंबर IS-4G79712 पाया गया, जबकि वाहन के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। तलाशी के दौरान गाड़ी से करीब 2 मीटर लंबी प्लास्टिक पाइप, एक लोहे का सब्बल, एक अतिरिक्त नंबर प्लेट (CG-12-BT-6416), 10 लीटर क्षमता की प्लास्टिक जरीकेन में भरा लगभग 10 लीटर डीजल तथा वाहन के आसपास बिना सिम के दो मोबाइल फोन (एक कीपैड एवं एक टच स्क्रीन वीवो) बरामद किए गए।

संदिग्ध अवैध गतिविधि में उपयोग की आशंका पर जूटमिल पुलिस द्वारा धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर सुरक्षित रखा गया है। वाहन मालिक एवं फरार चालक की पतासाजी की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles