भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, रायगढ़ के जिला उपाध्यक्ष साहिल मनिहार ने केंद्रीय बजट 2026-27 का स्वागत करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्र सरकार एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को इस जनकल्याणकारी एवं दूरदर्शी बजट के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
साहिल मनिहार ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के लिए ₹3400 करोड़ का आवंटन अल्पसंख्यक समाज के हित में एक बड़ा, मजबूत और ऐतिहासिक कदम है। यह बजट न केवल अल्पसंख्यक समाज की शिक्षा को मजबूती देगा, बल्कि कौशल विकास, स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि इस बजट के माध्यम से अल्पसंख्यक युवाओं, छात्रों, महिलाओं एवं जरूरतमंद वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने का सार्थक प्रयास किया गया है। शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रावधानों से प्रतिभाशाली अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे।
साहिल मनिहार ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के संकल्प को निरंतर सशक्त बना रही है। यह बजट अल्पसंख्यक समाज के विश्वास को और मजबूत करता है तथा यह स्पष्ट संदेश देता है कि सरकार समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रावधान अल्पसंख्यक समाज को सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगे।












