Monday, March 2, 2026
HomeNewsझुंझुनू के भव्य बसंतोत्सव में श्रद्धा से शामिल हुआ रायगढ़ दादी समिति...

झुंझुनू के भव्य बसंतोत्सव में श्रद्धा से शामिल हुआ रायगढ़ दादी समिति परिवार…

• खाटू श्याम व सालासर बालाजी धाम के दर्शन कर भक्तिभाव से सराबोर हुआ जत्था…

रायगढ़। देश के प्रसिद्ध दादीधाम झुंझुनू में आयोजित दो दिवसीय 41वें बसंतोत्सव में दादी समिति रायगढ़ ने श्रद्धा, उल्लास और परंपरा के साथ प्रभावशाली सहभागिता निभाई। संस्था की सचिव स्वेता मोदी ने जानकारी दी कि रायगढ़ से 17 सदस्यों का दल इस पावन अवसर पर शामिल हुआ। झुंझुनू पहुंचने से पूर्व दल ने खाटू श्याम जी तथा सालासर बालाजी धाम के दर्शन कर यात्रा को और भी पुण्यकारी बनाया।

बसंतोत्सव के दौरान देशभर से हजारों दादी भक्त झुंझुनू पहुंचे। पहले दिन निकली रजत पालकी शोभायात्रा में रायगढ़ दादी समिति पारंपरिक वेशभूषा में, दादी जी का निशान थामे, गगनभेदी जयकारों के साथ पूरे उत्साह से सहभागी रही। दोनों दिवस मंदिर की मंगला, सूर्योदय और शयनकाल आरती में विधिवत पूजन-अर्चन हुआ। साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित मंगलपाठ, भजन-कीर्तन, दीपोत्सव और रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

दादी जी के आलौकिक श्रृंगार और भव्य सजे दरबार के दर्शन कर श्रद्धालु अपलक निहारते रहे और कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते रहे। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध भजन गायकों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। मंजू शर्मा द्वारा प्रस्तुत मंगलपाठ के दौरान दादी भक्त झूमकर नाचे।

बसंतोत्सव में रायगढ़ दादी समिति ने भी अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। श्रीमती अनीता नरेडी के साथ समिति की भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक मधुर दादी भजन प्रस्तुत किए। सभी सदस्यों द्वारा किया गया महारास उपस्थित हजारों भक्तों ने करतल ध्वनि से सराहा।

इस पावन यात्रा को सभी सदस्यों ने अविस्मरणीय बताया और दादी दरबार में बार-बार आने की अभिलाषा व्यक्त की। समापन दिवस पर श्री राणी सती जी मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज द्वारा श्री राणी सती दादी सेवा समिति रायगढ़ को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

दल में शामिल प्रमुख सदस्य: सुभाष चिराग, कमल मित्तल, आनंद बेरीवाल, अशोक अग्रवाल (मार्बल), गौरीशंकर नरेडी, घनश्याम गुप्ता, अमित मोदी, नीताअग्रवाल, संतोष चिराग, सुलोचना डिकोट, ललिता अग्रवाल, अनीता नरेडी, मीना बेरीवाल, रेखा गुप्ता, कांता गोयल, स्वेता मोदी एवं विनीता मित्तल।

रायगढ़ की दादी समिति ने भक्ति, सेवा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ बसंतोत्सव में सहभागिता निभाकर शहर का नाम रोशन किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles