Monday, March 2, 2026
HomeChhattisgarhनितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई विजय...

नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम मोदी ने पहनाई विजय माला – कहा: ‘नितिन नबीन जी मेरे बॉस, मैं उनका कार्यकर्ता हूं’…

• बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन के नाम का हुआ औपचारिक एलान….

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में आज संगठनात्मक इतिहास का एक अहम अध्याय जुड़ गया, जब नितिन नबीन को औपचारिक रूप से पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। जैसे ही बीजेपी मुख्यालय के मंच से उनके नाम की घोषणा हुई, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं नितिन नबीन को विजय माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।

संगठन पर्व का लोकतांत्रिक समापन

बीजेपी मुख्यालय में आयोजित विशेष सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा का प्रमाण है। उन्होंने कहा, “बीते कई महीनों से संगठन पर्व के तहत पार्टी की सबसे छोटी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन तक की प्रक्रिया भाजपा के संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप चली। आज उसका विधिवत समापन हुआ है।”
प्रधानमंत्री ने संगठनात्मक अनुशासन, कार्यकर्ता-केंद्रित सोच और आंतरिक लोकतंत्र को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया।

‘मैं कार्यकर्ता, नितिन नबीन मेरे बॉस’

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पद को लेकर कहा,”सबसे बड़ी चीज मेरे लिए ये है कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। यह सबसे बड़ा गर्व है और जब बात पार्टी के विषयों को आती है, तब माननीय नितिन नवीन जी मैं कार्यकर्ता हूं, वे मेरे बॉस है।”

निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन एकमात्र उम्मीदवार रहे। उनके समर्थन में कुल 37 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी का प्रस्ताव भी शामिल था। किसी अन्य नामांकन के न आने के कारण उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। इस घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई।

परिवार और समर्थकों में जश्न

नितिन नबीन के अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही उनके परिवार, पारिवारिक मित्रों और समर्थकों में जबरदस्त खुशी देखने को मिली। मिठाइयां बांटी गईं और बधाइयों का सिलसिला जारीहै। पार्टी कार्यालयों में भी ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जश्न मनाया गया।

Z कैटेगरी सुरक्षा

इसी बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सुरक्षा एजेंसियों की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है, ताकि उनकी सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत की जा सके।

नए युग की शुरुआत

नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर नए सिरे से आगे बढ़ने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि उनका अनुभव और संगठनात्मक समझ भाजपा को आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles