रायगढ़ (खरसिया)। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2025 का परिणाम जारी होते ही खरसिया विकासखंड में खुशी का माहौल बन गया है। इसी कड़ी में ग्राम भेलवाडीह की तीन सगी बहनों का केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयन होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व की भावना है। कड़ी मेहनत और लगन के बल पर कविता चंद्रा (उम्र 22 वर्ष), पिता बुधराम चंद्रा का CRPF में, उर्वसी चंद्रा (उम्र 25 वर्ष), पिता सुकलाल चंद्रा का तथा ऋतु चंद्रा (उम्र 22 वर्ष), पिता सुकलाल चंद्रा का BSF में चयन हुआ है। एक ही परिवार की तीन बेटियों का देश की सुरक्षा सेवाओं में चयन होना गांव और जिले के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि पर भाजपा युवा नेता हीरामणि पटेल, गिरिस पटेल, लक्ष्मी चंद्रा, दिनेश चंद्रा, बंटी, जीवन जयलाल पटेल, महाबीर पटेल, लखन चंद्रा, मोतीलाल डॉक्टर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने चयनित बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।












