Friday, March 6, 2026
HomeNewsमौत के मुहाने से लौटे तीन यात्री: NH-49 पर अनियंत्रित कार पुल...

मौत के मुहाने से लौटे तीन यात्री: NH-49 पर अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, उड़े परखच्चे…

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग–49 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छोटे पुल से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन सौभाग्य से वाहन में सवार तीनों लोगों की जान बच गई।

ओवरटेक के प्रयास में हुआ हादसा

यह दुर्घटना देर रात करीब 11 बजे खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोतल्दा के पास हुई। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार बिलासपुर से कोतबा की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे बने छोटे पुल से नीचे जा गिरी।

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि कार में सवार तीनों यात्री किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे और उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। घटना की खबर फैलते ही सुबह बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बाद में जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को खाई से बाहर निकाला गया।

लगातार हो रहे हादसों से बढ़ी चिंता

रायगढ़ जिले में आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं अब गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी इन हादसों की मुख्य वजह मानी जा रही है। NH-49 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर थोड़ी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के प्रति गंभीरता बरतने की जरूरत को रेखांकित करता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles