रायगढ़। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य संपन्न कराया जा रहा है। इस संबंध में एसआईआर कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक समन्वय हेतु आयुक्त बिलासपुर संभाग, बिलासपुर सह रोल ऑब्जर्वर की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की आवश्यक बैठक 22 जनवरी 2026 को प्रातः 10.30 बजे से कलेक्टोरेट कार्यालय, रायगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित होगी।












