Sunday, April 20, 2025
HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री श्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती की दी बधाई और...

मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरू गोविंद सिंह जयंती की दी बधाई और शुभकामनाएं…

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरू गोविन्द सिंह जी की 6 जनवरी को जयंती के अवसर पर सिख समाज सहित सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि गुरु गोविंद सिंह जी आध्यात्मिक गुरू और निडर योद्धा भी थे। उन्होंने प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश लोगों को दिया।  मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरू गोविंद सिंह जी के बताए रास्ते पर चलकर हम सभी को देश और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles