छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसके साथ ही 23 जिला युवा मोर्चा अध्यक्षों-महामंत्रियों की घोषणा की है। रायगढ़ जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सुमित शर्मा को सौंपी गई है। ये नियुक्तियां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति के बाद की गई है।
रायगढ़ में सुमित शर्मा की नियुक्ति से जिले के युवाओं में नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। संगठन को विश्वास है कि सुमित शर्मा के नेतृत्व में रायगढ़ जिला युवा मोर्चा और अधिक सक्रिय, संगठित एवं प्रभावी भूमिका निभाएगा।










