Wednesday, March 4, 2026
HomeNewsरायगढ़ में बड़ा हादसा: फ्लैक्स लगाते वक्त दो युवक 11 केवी लाइन...

रायगढ़ में बड़ा हादसा: फ्लैक्स लगाते वक्त दो युवक 11 केवी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसे, रायपुर रेफर…

रायगढ़ में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। दुकान की छत पर फ्लैक्स लगाने का काम कर रहे दो युवक अचानक 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जोरदार करंट लगने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया है। दोनों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पास की है। छातामुड़ा कबीर चौक निवासी रोहन सिंह (30) और उसका चचेरा भाई दीपक सिंह (22) ‘महादेव मोटर्स’ नाम से दुकान चलाते हैं। गुरुवार शाम दोनों दुकान की छत पर फ्लैक्स लगा रहे थे।

इसी दौरान रोहन सिंह का हाथ दुकान के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट लगते ही वह नीचे गिर पड़ा। उसे बचाने की कोशिश में दीपक भी उसी लाइन के संपर्क में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के चेहरे और हाथ बुरी तरह से जल गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि वे 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं।

रायपुर रेफर, स्थिति गंभीर

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर के एक बड़े अस्पताल रेफर कर दिया।

जूटमिल थाना पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles