रायगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रायगढ़ नगर इकाई ने सत्र 2025–26 के लिए शासकीय किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर मंत्री शिवम मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध राष्ट्रीय कथा वाचक सुश्री नेहा शर्मा ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम को समृद्ध किया।
कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री शिवम मिश्रा ने अभाविप की ध्येय यात्रा और संगठनात्मक मूल्यों पर प्रकाश डाला। वहीं कथा वाचक सुश्री नेहा शर्मा ने भारतीय संस्कृति, मूल्य और युवा शक्ति की भूमिका पर प्रेरक संबोधन दिया। संबोधन के पश्चात नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।
घोषित डिग्री कॉलेज इकाई (सत्र 2025–26)
अध्यक्ष: मनीष पटेल…
मंत्री: दिव्यांशु साहू…
उपाध्यक्ष: दीपक पटेल, सागर चौहान, साहिल सिंह, दीपराज महेश, राहुल पटेल…
सह मंत्री: पुरुषोत्तम चौहान, राज सारथी, संजीव धुर्वे, हेमराज साहू, रोशन सिंह, बबलू साहू…
सोशल मीडिया विभाग
प्रभारी: किरण पटेल (हार्दिक)
सह प्रभारी: आकाश साहू
SFD विभाग
प्रभारी: डिलेश्वर राठिया
सह प्रभारी: अंकित जांगड़े, चित्रसेन चौहान
SFS विभाग
प्रभारी: सत्यम साहू
सह प्रभारी: तोष कुमार विश्वकर्मा
खेलो इंडिया / स्पोर्ट्स विभाग
प्रभारी: रियांशु साहू
सह प्रभारी: अमित मिरि
नई घोषित टीम को परिषद के पदाधिकारियों ने आगामी सत्र में छात्र हितों, शैक्षणिक गुणवत्ता और सांस्कृतिक–सामाजिक गतिविधियों को मजबूत बनाने का संकल्प ग्रहण कराया। साथ ही छात्रों में नेतृत्व क्षमता, संगठन और राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ाने के लिए वर्षभर विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
अभाविप रायगढ़ ने आशा व्यक्त की है कि यह नई कार्यकारिणी कॉलेज परिसर में सशक्त, सक्रिय और सकारात्मक माहौल तैयार करेगी और छात्रों की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाएगी।












