Thursday, January 15, 2026
HomeNewsयात्रीगण कृपया ध्यान दें: चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते रायगढ़...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: चौथी रेल लाइन निर्माण कार्य के चलते रायगढ़ मार्ग की कई ट्रेनें 17 नवंबर तक रद्द, देखें पूरी सूची…

रायगढ़ में एक बार फिर रेल यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सारागांव स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।

इस तकनीकी काम के कारण 14 से 17 नवंबर के बीच कई ट्रेनें रद्द रहेंगी या आंशिक रूप से संचालित की जाएंगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से होने वाली इस असुविधा के लिए खेद जताया है और यात्रा से पहले समय सारिणी की जांच करने का आग्रह किया है।

रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर पर सबसे बड़ा असर

रद्द रहने वाली ट्रेनें (14 से 17 नवंबर):

1. सुबह 7:30 बजे रायगढ़ से चलने वाली रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68735)…

2. दोपहर 2:35 बजे रायगढ़ से चलने वाली रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68737)…

3. सुबह 10:40 बजे बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68738)…

14 से 16 नवंबर तक रद्द:

1. रात 8:45 बजे बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68736)…

गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू का परिचालन बदला

1. गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू और झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू का परिचालन 14 से 17 नवंबर के बीच बिलासपुर से शुरू होगा और वहीं समाप्त होगा। झारसुगुड़ा तक नहीं जाएगी। (68861 / 68862)

यात्रियों के लिए सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक ट्रेन या यात्रा योजना बनाएं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles