Wednesday, March 4, 2026
HomeNewsजोहार पार्टी प्रमुख अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने किया भगोड़ा घोषित,...

जोहार पार्टी प्रमुख अमित बघेल को रायपुर पुलिस ने किया भगोड़ा घोषित, पांच हजार का रखा इनाम….

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विवादित टिप्पणी मामले के बाद पुलिस ने जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। रायपुर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाने में दर्ज एफआईआर के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। कई संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा चुकी है, लेकिन बघेल अब तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। पुलिस ने उनके करीबियों और पार्टी से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की है।

इस बीच रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर जनता से शांति और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा “थाना कोतवाली और थाना देवेंद्रनगर में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अमित बघेल एवं अन्य के विरुद्ध पंजीबद्ध अपराध की विवेचना जारी है। सर्व समाज के लोगों से अपील है कि एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप न करें और सामाजिक सौहार्द्र को न बिगाड़ें। कृपया पुलिस पर भरोसा रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, और जल्द ही उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। वहीं प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles