Thursday, January 15, 2026
HomeNewsरायगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड: अगले दो दिन में और गिरेगा...

रायगढ़ में बढ़ने वाली है ठंड: अगले दो दिन में और गिरेगा पारा, शीतलहर के लिए रहें तैयार…

रायगढ़। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं रायगढ़ में भी पिछले 24 घंटों में पारा दो डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, रायगढ़ का न्यूनतम तापमान 20 से घटकर 18 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं और नमी में कमी के कारण मौसम अब धीरे-धीरे रूखा होता जा रहा है। वातावरण में नमी घटने से हवा में सर्दी का असर साफ महसूस किया जा सकता है।

राज्य में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उत्तर और उत्तर-पूर्व से आने वाली शुष्क हवाएं अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान को और नीचे ला सकती हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी सीमा के कुछ क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है, जबकि रायगढ़ में भी सुबह और रात के समय ठंड का असर और तेज होगा।

आज रायगढ़ का आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है, जिससे दिन में हल्की धूप तो निकलेगी, लेकिन शाम ढलते ही हवा में ठंडक बढ़ जाएगी। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय गरम कपड़ों का उपयोग करने की सलाह दी है।

📍 मौसम का पूर्वानुमान:

अधिकतम तापमान: 28°C

न्यूनतम तापमान: 16°C

हवा की दिशा: उत्तर-पूर्वी

आसमान: साफ

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles