Thursday, March 5, 2026
HomeNewsरायगढ़ में अग्रवाल समाज का आक्रोश फूटा: अग्रसेन महाराज पर अभद्र टिप्पणी...

रायगढ़ में अग्रवाल समाज का आक्रोश फूटा: अग्रसेन महाराज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अमित बघेल की गिरफ्तारी न होने पर 4 नवंबर को होगा बड़ा धरना प्रदर्शन…

• अग्रवाल समाज के लोग स्वेच्छा से अपने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को रखेंगे बंद…

रायगढ़। अग्रवाल समाज के आराध्य महाराज अग्रसेन पर अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ती अमित बघेल की अब तक गिरफ्तारी न होने से रायगढ़ का अग्र समाज उबाल पर है। समाज के लोगों ने रविवार को अग्रसेन भवन में एक आपात बैठक आयोजित कर पुलिस प्रशासन के निष्क्रिय रवैये पर कड़ी नाराज़गी जताई और आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया। अब समाज ने मंगलवार 4 नवंबर को सुबह 11 बजे श्याम टॉकीज के सामने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के अनुसार, समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पांच दिन पूर्व ही पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को लिखित शिकायत देकर आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने व गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद 30 अक्टूबर को एसपी कार्यालय में अग्रवाल समाज, सिंधी समाज और सतनामी समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

रविवार को हुई बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने कहा कि “महाराज अग्रसेन पर की गई अशोभनीय टिप्पणी ने पूरे अग्र समाज की भावनाओं को गहराई से आहत किया है।” पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में अब समाज सड़क पर उतर कर अपना विरोध दर्ज कराएगा।

अग्रवाल समाज ने रायगढ़ शहर के सभी अग्र बंधुओं, माताओं-बहनों और युवाओं से अपील की है कि वे 4 नवंबर को श्याम टॉकीज के सामने होने वाले धरने में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों और समाज की एकजुटता का परिचय दें। समाज ने यह भी अनुरोध किया है कि शहर के सभी प्रतिष्ठान इस दिन शाम 5 बजे तक स्वेच्छा से बंद रखें, ताकि समाज की भावनाओं के सम्मान में मजबूत संदेश जा सके।

समाज के वरिष्ठों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक आरोपी अमित बघेल पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अग्र समाज ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles