Thursday, March 5, 2026
HomeRaigarhप्रांतीय अग्रवाल संगठन के राजेन्द्र अग्रवाल राजू को मिलेगा महाराजा अग्रसेन सम्मान...

प्रांतीय अग्रवाल संगठन के राजेन्द्र अग्रवाल राजू को मिलेगा महाराजा अग्रसेन सम्मान…

• छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर राजधानी में होगा सम्मान समारोह…

रायगढ़। समाजसेवा और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ को इस वर्ष का “महाराजा अग्रसेन सम्मान” प्रदान किया जाएगा।

संस्था के प्रांतीय उपाध्यक्ष कमल मित्तल ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्व को यह सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2025 के लिए शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बिलासपुर निवासी समाजसेवी राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ (प्रदीप मेडिकल हेल्थ केयर) का चयन किया है। इस संबंध में शासन द्वारा 28 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की गई है।

राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ वर्षों से सामाजिक, धार्मिक और परोपकारी कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने समाज में एकता, सहयोग और सेवा की भावना को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उनके चयन पर छग प्रांतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल, वरिष्ठ सियाराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, संरक्षक जयदेव सिंघल एवं महेंद्र सेकसरिया, प्रांतीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, चेयरमैन अशोक मोदी, महामंत्री संजय अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बजरंग बीके, बाबूलाल अग्रवाल, कमल मित्तल, नरेश अग्रवाल सहित प्रदेशभर के अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

यह गौरवशाली सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित भव्य राज्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

समाज के लोगों ने इसे अग्रवाल समाज के लिए गौरव का क्षण बताया है और राजेन्द्र अग्रवाल राजू के निरंतर सामाजिक योगदान की सराहना की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Popular Articles